रायबरेली: सरेआम रिश्वत मांगना लेखपाल को पड़ा महंगा, हुआ निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार तहसील के अली नगर असकरन पर गांव में ग्रामीणों के बीच बैठकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बदले रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों ऊंचाहार तहसील के लेखपाल अमर …

रायबरेली। ऊंचाहार तहसील के अली नगर असकरन पर गांव में ग्रामीणों के बीच बैठकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बदले रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों ऊंचाहार तहसील के लेखपाल अमर सिंह यादव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हुआ है। इसमें लेखपाल ग्रामीणों से कह रहे हैं कि यदि पांच लाख का सरकारी लाभ लेना हो तो पचास हजार रुपए देना होगा।

यह वायरल वीडियो जब एसडीएम राजेश कुमार के संज्ञान में आया तो मंगलवार को उन्होंने लेखपाल को रिश्वत मांगने और सरेआम धूम्रपान करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तहसील मुख्यालय में संबद्ध किया है। साथ ही ऊंचाहार कोतवाल में मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया है।

पढ़ें- पूर्व कलेक्टर एवं राजस्व अपील अधिकारी पांच लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

संबंधित समाचार