हरदोई: शादी से पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी से कुछ ही दिनों पहले युवक ने गांव के बाहर एक बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खेती-बाड़ी करने वाले युवक ने ऐसा कदम किस मजबूरी के चलते उठाया ? इस बारे में उसके घर वाले कुछ भी नहीं बोल पा रहें हैं। …

हरदोई। शादी से कुछ ही दिनों पहले युवक ने गांव के बाहर एक बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खेती-बाड़ी करने वाले युवक ने ऐसा कदम किस मजबूरी के चलते उठाया ? इस बारे में उसके घर वाले कुछ भी नहीं बोल पा रहें हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के लच्छीपुर गांव निवासी रामदास के 20 वर्षीय पुत्र राहुल का शव सोमवार की देर रात गांव के बाहर बाग में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इस बारे में पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घर वालों के मुताबिक राहुल अपने तीन भाइयों में बड़ा था। वह अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था।

राहुल की शादी तय हो चुकी थी। उसकी बारात दो मई को इसी कोतवाली इलाके के सुहानी खेड़ा जानी थी। शादी से कुछ दिन पहले उसका ऐसा फैसला करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। कुछ लोगों का कहना है राहुल शादी के खिलाफ था। हालांकि उसके घर वाले फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहें हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसका कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही कुछ भी बताया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: आशिक की बेरुखी ने पूजा को आत्महत्या के लिए किया विवश, गिरफ्तार

संबंधित समाचार