Eid Special: ईद के मौके पर बनाएं स्पेशल किमामी सेवईं, रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रमजान का महीना चल रहा है और अब यह महीना खत्म होने को हैं। रमजान में चांद का दिदार करके ईद मनाते है। ईद के मौके पर घरों में तरह-तरह की सेवइयां बनाई जाती हैं। मगर इस बार ईद स्पेशल स्वीट डिश में किमामी सेवइयां जरूर शामिल करें। आपको बतादें कि किमामी सेवइयां बनाने की …

रमजान का महीना चल रहा है और अब यह महीना खत्म होने को हैं। रमजान में चांद का दिदार करके ईद मनाते है। ईद के मौके पर घरों में तरह-तरह की सेवइयां बनाई जाती हैं। मगर इस बार ईद स्पेशल स्वीट डिश में किमामी सेवइयां जरूर शामिल करें। आपको बतादें कि किमामी सेवइयां बनाने की विधि बहुत आसान है। आइए जानें पूरी विधि।

किमामी सेवइयां रेसिपी

सेवइयों के बिना ईद के त्योहार का मजा बिल्कुल फीका होता है। ईद में कई तरह की सेवइयां बनाई जाती हैं। इस बार ईद स्पेशल स्वीट डिश में किमामी सेवइयां जरूर रखें। किमामी सेवइयां बनाना बहुत आसान है।

Kimami Sewaiyan Ingredeints:

1 बड़ी कटोरी सेवईं

डेढ़ कप घी

ढाई कप दूध

5-6 इलायची

4-5 लौंग

डेढ़ कप चीनी

पानी जरूरत के अनुसार

किमामी सेवइयां बनाने की विधि

किमामी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक बर्तन में घी गरम करने के लिए रखें। घी के गर्म होते ही इलायची और लौंग डालकर फ्राई कर लें। इलायची और लौंग से भीनी खुशबू आते ही इन्हें निकालकर एक कटोरी में रख दें। अब इसी पैन में 4 से 5 मिनट तक सेवइयों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में मीडियम अंच में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें फिर फ्राई की हुई सेवइयों को तैयार चाशनी में डालें। और जब सेवइयां चाशनी में घुल जाए तब इसमें दूध डालकर लगभग 5 मिनट तक उबालें। तय समय के बाद आप पाएंगे कि दूध में गाढ़ापन आ चुका है। आंच बंद कर दें और फ्राई की हुई लौंग और इलायची से गार्निश कर सर्व करें।

 यह भी पढ़ें-Ramadan 2022 India: कब होगी रमजान की शुरुआत? जाने कब मिलेंगी ईद की सेवईं