बाराबंकी: ट्रक में पीछे से घुसी स्विफ्ट डिजायर, एक की मौत, एक घायल
बाराबंकी। बीती रात करीब 12 बजे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित कस्बा के भटखेरा वार्ड के सामने सुल्तानपुर की ओर जा रही एक ट्रक में पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार घुस गई। जिससे कार चालक कोठी थाना के पश्चिम बेलाव गांव निवासी उदय राज (28) की मौत हो गई । उसका साथी बादल वर्मा रसूलपुर निवासी …
बाराबंकी। बीती रात करीब 12 बजे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित कस्बा के भटखेरा वार्ड के सामने सुल्तानपुर की ओर जा रही एक ट्रक में पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार घुस गई। जिससे कार चालक कोठी थाना के पश्चिम बेलाव गांव निवासी उदय राज (28) की मौत हो गई । उसका साथी बादल वर्मा रसूलपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया ।
राहगीरों में पुलिस को सूचना दी पुलिस आई और ट्रक का पीछा किया काफी दूर पीछा करने पर ट्रक को रुकवाया तब जाकर ट्रक में फंसी स्विफ्ट डिजायर को अलग करवाया और दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उदय राज को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर बादल वर्मा का इलाज किया है।
पढ़ें-इटावा: घर जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने बेहोश कर किसान से लूटे 2 लाख, जिला अस्पताल रेफर
