बहराइच: तेंदुए को पीटकर मारने के मामले में 14 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में मंगलवार को 13 ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी थी। वन दरोगा की तहरीर पर 14 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के ग्राम कठौतिया …

बहराइच। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में मंगलवार को 13 ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी थी। वन दरोगा की तहरीर पर 14 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के ग्राम कठौतिया में मंगलवार सुबह छह बजे पहुंचे तेंदुए ने महिला और दो बालक समेत 13 लोगों पर हमला कर दिया था। वन विभाग की टीम तेंदुआ को नहीं पकड़ पाई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी थी।

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि सुजौली रेंज में वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव की तहरीर पर 14 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध रेंज केस दर्ज किया गया है।

डीएफओ ने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मालूम हो कि बाद में ग्रामीणों से संघर्ष में वन क्षेत्राधिकारी समेत 10 वन कर्मी घायल हुए थे। वहीं देर शाम को मुख्य वन संरक्षक संजय माथुर ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

पढ़ें- बहराइच: तेंदुआ ने 13 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को मारा, स्थिति नियंत्रण से बाहर

संबंधित समाचार