CM योगी का मंत्रियों के लिये कड़ा आदेश, 5 हजार से महंगा गिफ्ट लेने पर लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों को सख्त हिदायत दी है कि वो किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट को स्वीकार न करें। अगर कोई पांच हजार से महंगा गिफ्ट लेता है तो उसे सरकारी संपत्ति समझा जाएगा और उस तोहफे को सरकारी खजाने में जमा करवाना होगा। इतना ही नहीं किसी भी संस्था द्वारा …

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों को सख्त हिदायत दी है कि वो किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट को स्वीकार न करें। अगर कोई पांच हजार से महंगा गिफ्ट लेता है तो उसे सरकारी संपत्ति समझा जाएगा और उस तोहफे को सरकारी खजाने में जमा करवाना होगा। इतना ही नहीं किसी भी संस्था द्वारा सम्मान लेने से पहले भी उसकी स्वीकृति लेनी होगी।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यह भी कहा है कि किसी भी सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले उस संस्था या संगठन की जांच अवश्य कर लें कि कहीं उस पर किसी तरह का आरोप तो नहीं है। विदेशी

दरअसल, मुख्यमंत्री के इस कदम को सरकार की पारदर्शिता जनता के प्रति जवाबदेही के तौर पर देखा जाता रहा है। ऐसा अक्सर देखने में आया है कि मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को संस्थाओं और संगठनों द्वारा महंगे तोहफों से सम्मानित किया जाता रहा है।

पढ़ें- सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे उमाशंकर सिंह और सतीश मिश्रा

संबंधित समाचार