बरेली: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग समेत महिला की मौत
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर एक कार जो बरेली की तरफ से घरेलू सामान भरकर रामपुर की तरफ जा रही थी रास्ते में उनासी चौराहे के पास ओवरटेक करने को लेकर हाइवे किनारे कार खाई में जा गिरी। कार में बैठे बुजुर्ग, व महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची …
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर एक कार जो बरेली की तरफ से घरेलू सामान भरकर रामपुर की तरफ जा रही थी रास्ते में उनासी चौराहे के पास ओवरटेक करने को लेकर हाइवे किनारे कार खाई में जा गिरी। कार में बैठे बुजुर्ग, व महिला की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन की मदद से कार को खाई से निकाल कर थाने ले आई। कार चालक व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फतेहगंज भेज दिया।
इसे भी पढ़ें- बरेली: एसडीएम ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
