अयोध्या: रौनाही में धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर, तय मानक आवाज के साथ बजाने के दिए निर्देश
अयोध्या। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रौनाही थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया और जहां अनुमति पत्र दिखाया गया वहां तय मानक आवाज के साथ बजाने के लिए निर्देश दिए। रौनाही थाना प्रभारी शमसेर सिंह …
अयोध्या। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रौनाही थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया और जहां अनुमति पत्र दिखाया गया वहां तय मानक आवाज के साथ बजाने के लिए निर्देश दिए।
रौनाही थाना प्रभारी शमसेर सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर ये कार्रवाई शुरू की गई है। थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज, कोला, रसूलपुर सकरावल, जगनपुर, शेखपुर जाफर आदि गांवों में धार्मिक स्थलों पर बिना किसी आदेश के लगाए गए लाउडस्पीकर को उतराया गया, जहां आदेश सहित लाउडस्पीकर लगे हैं उनको तय मानक के अनुसार बजाने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि 30 अप्रैल तक अभियान चलाकर क्षेत्र में बिना परमिशन लगे लाउडस्पीकर को उतारने की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: वकीलों ने जाम किया रास्ता, एक घंटे बाधित रहा आवागमन, SDM को सौंपा ज्ञापन
