बरेली: अब सुभाष नगर में रखी जाएंगी थाने में खड़ी कबाड़ गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। लूट, चोरी समेत अन्य अपराधों में सीज की गई जिले की हजारों गाड़ियों के लिए अब सुभाषनगर में जगह तलाश की जा रही है। वहां पर पुलिस विभाग की 120 वीघा जमीन है। उस जमीन के कुछ हिस्से में नुकीले तारों की बाड़ बनाकर उन वाहनों को वहां पर रखा जाएगा। इससे …

अमृत विचार, बरेली। लूट, चोरी समेत अन्य अपराधों में सीज की गई जिले की हजारों गाड़ियों के लिए अब सुभाषनगर में जगह तलाश की जा रही है। वहां पर पुलिस विभाग की 120 वीघा जमीन है। उस जमीन के कुछ हिस्से में नुकीले तारों की बाड़ बनाकर उन वाहनों को वहां पर रखा जाएगा। इससे थानों में जगह भी बढ़ जाएगी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गुरुवार को बताया कि सुभाषनगर में पुलिस की 120 वीघा जमीन है। उसके कुछ हिस्से में थानों में खड़ी सीज बाइके और कारों को खड़ा करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए वहां के कुछ हिस्सों को तार की बाड़ लगाकर बंद कर दिया जाएगा और थानों के हिसाब से वाहनों को मंगाकर वहां पर खड़ा कर दिया जाएगा। किसी तरह की कोई फेरबदल न हो सके इसके लिए वहां पर पुलिस की गार्द को 24 घंटे तैनात किया जाएगा। इससे पहले यह बाकरगंज में बनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन वह कुछ गहराई में था। इसलिए वहां का प्रस्ताव बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुरस्कृत पांच ग्राम पंचायतों को मिली 33 लाख रुपये की धनराशि

संबंधित समाचार