अमेरिकी परिवार इजरायली हवाईअड्डे पर लाया बिना फटा हुआ गोला, फैली दहशत
तेल अवीव। इजरायल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक अमेरिकी परिवार के अपने सामान में एक बिना फटा हुआ गोला रखकर विमान में चढ़ने की कोशिश के बाद दहशत फैल गयी। ‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से बताया कि परिवार ने उत्तरी इजरायल के गोलन हाइट्स की यात्रा की थी, …
तेल अवीव। इजरायल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक अमेरिकी परिवार के अपने सामान में एक बिना फटा हुआ गोला रखकर विमान में चढ़ने की कोशिश के बाद दहशत फैल गयी। ‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से बताया कि परिवार ने उत्तरी इजरायल के गोलन हाइट्स की यात्रा की थी, जहां उनके बच्चों में से एक को गोले का एक टुकड़ा मिला।
अधिकारियों ने प्लास्टिक की थैली में लिपटे जंग लगे गोले की एक तस्वीर जारी की है जो तोप के गोले का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, “जब वे गुरुवार को अपने सामान की जांच के लिए पहुंचे तो उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को गोले का टुकड़ा दिखाया। चूंकि यह एक बिना फटे गोले का टुकड़ा था, इसलिए इलाके को खाली कराने की घोषणा की गयी।
इस घोषणा से हमले की आशंका फैल गयी और यात्री दहशत में आ गये। समाचार पत्र केअनुसार , अफरा-तफरी के बीच एक 32 वर्षीय इजरायली व्यक्ति लगेज कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ गया, उसके ऊपर दौड़ा, और नीचे गिर गया। वह घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी परिवार को बाद में संक्षिप्त जांच के बाद विमान में सवार होने की अनुमति दे दी गयी।
ये भी पढ़ें:- Russia-Ukrainian War: यूक्रेन के डटे रहने के कारण रूस अधिक क्षेत्र पर नहीं कर पाया कब्जा, ब्रिटेन की सेना ने दी जानकारी
