महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत में शुक्रवार को सुधार आने के बाद मेदांता अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा राकेश कपूर की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। महंत नृत्य गोपाल दास …

लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत में शुक्रवार को सुधार आने के बाद मेदांता अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा राकेश कपूर की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में संक्रमण होने और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उन्हें अयोध्या से लखनऊ लाकर मेदांता अस्पताल में भर्ती करा गया था। बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उनको अस्पताल से सायं साढ़े चार बजे छुट्टी दे दी गयी। इसके बाद उनको एम्बुलेंस से अयोध्या ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें:-मेदांता अस्पताल पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

संबंधित समाचार