अमरोहा: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,परिवार में मचा कोहराम
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुरुवार की देर शाम बाइक से गजरौला की तरफ जा रहा था। जहां रास्ते में उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से युवक को …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुरुवार की देर शाम बाइक से गजरौला की तरफ जा रहा था। जहां रास्ते में उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी राकेश का 20 वर्षीय बेटा अजय गुरुवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से गजरौला जा रहा था। जैसी ही उसकी बाइक हसनपुर- गजरौला मार्ग पर सिहाली जागीर के पास पहुंची तो अचानक अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने रात्रि करीब दस बजे दम तोड़ दिया। वही,मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।मृतक परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की अभी शादी भी नहीं हुई थी। उधर युवक की मां गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दो साल बाद मस्जिदों में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन रहा चौकस
