छत्‍तीसगढ़: एक शख्स को उल्टा लटकाकर बेरहमी से की पिटाई, मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें इस वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। ये लोग एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर बेरहमी से पीट रहे हैं। …

बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें इस वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। ये लोग एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक बचने के लिए बार बार कोशिश कर रहा है लेकिन, इन लोगों को उसकी चीख पुकार से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस युवक को कुछ ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़ा था। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदेह के इस आरोपी को बाद में छोड़ दिया। वहीं छत्‍तीसगढ़ पुलिस के एएसपी (ग्रामीण) रोहित झा ने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: नारायणपुर के जंगल से एक नक्सली गिरफ्तार