रायबरेली: सड़क हादसे में देवर भाभी की हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में सोमवार को कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और उसकी भाभी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुसमा (52) और रामनरेश (50) रिश्ते में देवर भाभी थे। पुलिस के अनुसार दोनो लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे, रास्ता संकरा था और …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में सोमवार को कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और उसकी भाभी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुसमा (52) और रामनरेश (50) रिश्ते में देवर भाभी थे।

पुलिस के अनुसार दोनो लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे, रास्ता संकरा था और उनकी गाड़ी सड़क पर फिसल गई जिससे वे दोनों कंटेनर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई।

कंटेनर चालक अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

पढ़ें-देवरिया: लूट के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार