चंदौली कांड: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया अखिलेश पर पलटवार, कहा- जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चंदौली कांड को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री की जाति के अधिकारी ने सबकुछ जानबूझकर किया, उसे पता था कि वहां अपराधी नहीं है, इसके बाद भी घर में घुसा और तांडव मचाया। सपा प्रमुख के इन आरोपों पर डिप्टी सीएम …

लखनऊ। चंदौली कांड को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री की जाति के अधिकारी ने सबकुछ जानबूझकर किया, उसे पता था कि वहां अपराधी नहीं है, इसके बाद भी घर में घुसा और तांडव मचाया। सपा प्रमुख के इन आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। घटना के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच से पहले कोई रिपोर्ट आएगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही केशव मौर्य ने कहा कि कोई पुलिस वाला गलत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस गई है और उस दौरान ऐसी घटना हुई है तो दुखद है। इसकी जांच में रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जांच से पहले कोई रिपोर्ट आएगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

चंदौली कांड मामला क्या है जानें

मामला यह है कि, चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में रविवार रात गुंडाएक्ट के आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। आरोप है कि घर में दो बेटियों के साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसमें एक बेटी की मौत हो गई और दूसरी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा था।

यह भी पढ़ें:-चंदौली: युवती की मौत के मामले में थाना प्रभारी निलंबित, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

संबंधित समाचार