अगर आप भी हैं अनियमित पीरियड से परेशान, तो यह घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर किसी महिला को अनियामित पीरियड की समस्या है। जिसे मेडिकल भाषा में इस परेशानी को ऑलिगोमेनोरिया कहते हैं। कुछ परिस्थितियों जैसे प्यूबर्टी के समय, ब्रेस्ट फीडिंग कराते समय और मीनोपॉज के दौरान मेन्स्ट्रूअल साइकल के समय में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। मेन्स्ट्रूअल साइकल में बदलाव कई अन्य कारणों जैसे तनाव, दवाएं, मानसिक और …

अगर किसी महिला को अनियामित पीरियड की समस्या है। जिसे मेडिकल भाषा में इस परेशानी को ऑलिगोमेनोरिया कहते हैं। कुछ परिस्थितियों जैसे प्यूबर्टी के समय, ब्रेस्ट फीडिंग कराते समय और मीनोपॉज के दौरान मेन्स्ट्रूअल साइकल के समय में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। मेन्स्ट्रूअल साइकल में बदलाव कई अन्य कारणों जैसे तनाव, दवाएं, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की वजह से भी आता है।

आप भी अनियामित पीरियड से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस परेशानी का उपचार कर सकते हैं। हेल्थ केयर सर्विस के मुताबिक अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए घरेलू उपाय बेहद असरदार साबित होते हैं, उन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

हल्दी का करें सेवन

  • हल्दी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है, साथ ही मेन्स्ट्रूअल साइकल को भी रेगुलर करती है।
  • रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी डालकर उसका सेवन करें सेहत को फायदा होगा।
  • हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस जैसे मिनरल्स भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई विटामिंस पाए जाते हैं जो आपकी पीरियड को रेगुलर करेंगे।

सौंफ भी है असरदार

  • पीरियड को रेगुलर करने के लिए सौंफ का सेवन बेहद उपयोगी है।
  • एंटीस्पास्मोडिक गुणों से भरपूर सौंफ पीरियड को रेगुलर करती है साथ ही फीमेल सेक्स हार्मोंस भी नियंत्रित रहते हैं।
  • सौंफ का सेवन उसे खाकर कर सकते हैं या फिर उसको पानी में उबाल कर भी कर सकते हैं। एक गिलास पानी में रात को दो चम्मच सौंफ को भीगोए सुबह पानी को छानकर उसका सेवन करें। लगातार सौंफ का सेवन करने से आपका पीरियड रेगुलर रहेगा।

अदरक से करें उपचार

  • गर्म तासीर की अदरक पीरियड पेन और अनियामित पीरियड से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार है।
  • अदरक का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। पीरियड को रेगुलर करने के लिए आप अदरक का पानी उबाल कर पीएं। एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अदरक का डालें और उसे अच्छे से उबालें जब पानी आधा रह जाए तो उसमें थोड़ा सा शहद, नमक और काली मिर्च मिलाएं और उसका सेवन करें।
  • अदरक का एक महीने लगातार इसका सेवन करने से पीरियड रेगुलर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-Stiff Neck: अगर अपनी अकड़ी गर्दन से हैं परेशान, तो इन टिप्स से करें ठीक