लखनऊ: लोहिया संस्थान की निदेशक से उप मुख्यमंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो.सोनिया नित्यानंद से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। उप मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान प्रशासन की तरफ से स्पष्टीकरण देते हुये, मीडिया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो.सोनिया नित्यानंद से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
उप मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान प्रशासन की तरफ से स्पष्टीकरण देते हुये, मीडिया पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है।
दरअसल,बीते सोमवार को लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया था कि कवरेज करने के लिए पत्रकारों को अनुमति लेनी पड़ेगी,बिना अनुमति के पत्रकार लोहिया संस्थान में यदि कवरेज करते पाये जायेंगे,तो सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।
लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से जारी इस आदेश के बाद यह पत्र सोशल मीडिया में जारी हो गया था,जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्र का संज्ञान लेते हुये लोहिया संस्थान की निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है।
यह भी पढ़ें-लोहिया संस्थान से निजी अस्पताल में मरीज भेजने के आरोप में तीन डॉक्टर समेत दस सुरक्षाकर्मियों पर हुई कार्रवाई
