लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे बोले- अगर कल मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो हनुमान चालीसा भी पढ़ा जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लाउडस्पीकर को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान कर दिया है। ठाकरे ने कहा कि चार मई यानी कल मस्जिदों के बाहर अजान की गई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। वहीं लाउस्पीकर को लेकर हुए विवाद में मुंबई समेत महाराष्ट्र …

मुंबई। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लाउडस्पीकर को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान कर दिया है। ठाकरे ने कहा कि चार मई यानी कल मस्जिदों के बाहर अजान की गई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। वहीं लाउस्पीकर को लेकर हुए विवाद में मुंबई समेत महाराष्ट्र में मनसे नेताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

नोटिस के माध्यस से कहा गया है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तो उसकी वसूली की जाएगी। बताते चलें कि राज ठाकरे के खिलाफ भड़काऊ भाषण को लेकर औरंगाबाद में एक एफाईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें- अमित शाह ने बेल्लारी में क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का किया उद्घाटन 

संबंधित समाचार