बाराबंकी: अनियंत्रित कार ने बाइक और पैदल जा रहे लोगों को मारी टक्कर, पांच घायल
बाराबंकी। फतेहपुर के पटेल चौराहे पर अनियंत्रित कार ने तीन बाइक व दो पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को पास में खड़े लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पटेल चौराहे …
बाराबंकी। फतेहपुर के पटेल चौराहे पर अनियंत्रित कार ने तीन बाइक व दो पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को पास में खड़े लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
पटेल चौराहे पर देर रात खड़ी एक कार में नाबालिग कर्ण पुत्र गुड्डू सिंह चाबी निकाल रहा था। तब अचानक कार स्टार्ट हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे तीन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। जिसमें रास्ते पर जा रहे सूरतगंज रेंज के फॉरेस्ट सिपाही महेंद्र प्रताप वर्मा व श्यामा देवी पत्नी जगपाल निवासी मोहम्मदपुर खाला गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक से जा रहे फतेहपुर थाने में तैनात कांस्टेबल अभिषेक पुत्र हरिहर प्रसाद वह पैदल जा रहे मोहम्मद गुफरान व मोहम्मद सलमान पुत्र खालिद को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए घायल महिला श्यामा देवी को सरकारी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया व अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला श्यामा देवी व फारेस्ट सिपाही महेंद्र कुमार वर्मा का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार सवार नाबालिग लड़के को मारने पीटने लगे। इस पर वहां पहुंची पुलिस लड़के को थाने ले आई और दुर्घटना करने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
पढ़ें-बहराइच : राजस्थान पुलिस की मांग पर रूपईडीहा सीमा पर शुरू हुई जांच
