अयोध्या: विजन डॉक्यूमेंट के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू, टीमें गठित
अयोध्या। विजन डॉक्यूमेंट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम नितिश कुमार ने सर्वेक्षण और सीमांकन के लिए टीमें गठित की हैं। उन्होंने सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी किया गया है, …
अयोध्या। विजन डॉक्यूमेंट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम नितिश कुमार ने सर्वेक्षण और सीमांकन के लिए टीमें गठित की हैं। उन्होंने सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सर्वेक्षण और सीमांकन के लिए तहसील प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।
डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट के अंतर्गत सहादतगंज से नयाघाट तक सड़क चौड़ी की जानी है, जिसकी लम्बाई 1294 किलोमीटर है। इसकी कार्य योजना शासन को प्रेषित की जा चुकी है। यह मार्ग सहादतगंज, रिकाबगंज चौराहा, नियावां, साकेत डिग्री कॉलेज होते हुए नयाघाट तक चौड़ा किया जाएगा। इसके तहत मार्ग शून्य किमी से 13 किमी तक की चौड़ाई 30 मीटर और 1.3 से 3 किमी तक की चौड़ाई 41 मीटर की जायेगी। इसके अलावा 3 किमी से 12.94 किमी तक मार्ग की चौड़ाई 26 मीटर प्रस्तावित है।
डीएम की ओर से जारी आदेश के अन्तर्गत कहा गया है कि मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रभावित निवासी और दुकानदार, व्यवसायी की सहमति व सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाए। इस दौरान मार्ग की चौड़ाई के अनुसार मौके पर सीमांकन चिन्हीकरण भी कर लिया जाए। इसके लिए टीम गठित की जाती है। यह टीम मार्ग के चौड़ीकरण, चिन्हांकन, प्रभावित व्यक्तियों की सहमति एवं सर्वे का कार्य प्रारम्भ करेगी। गठित टीम में लोक निर्माण विभाग, राजस्व और तहसील के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस को सहयोग के लिए लगाया गया है।
पढ़ें-अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
