लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में ईदगाह में युवक की मौत
अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। शहर के मोहल्ला ईदगाह में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह युवक के पिता पर ईंट से प्रहार कर हत्या का आरोप लगाने वाले परिजन दोपहर बाद पुलिस के सामने अपने बयानों से पलट गए और उसे नशेड़ी किस्म का बताकर खुद ही ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ने …
अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। शहर के मोहल्ला ईदगाह में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह युवक के पिता पर ईंट से प्रहार कर हत्या का आरोप लगाने वाले परिजन दोपहर बाद पुलिस के सामने अपने बयानों से पलट गए और उसे नशेड़ी किस्म का बताकर खुद ही ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ने की लिखित सूचना पुलिस को दी।
शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि उनके छोटे भाई हरिओम गुप्ता पुश्तैनी मकान बेचने की जिद कर रहे थे। भतीजा सौरभ गुप्ता (24) इसका विरोध करता था। उसका कहना था कि यदि मकान बेच दिया जाएगा तो वह कहां रहेगा। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतक के चाचा राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात भी हरिओम गुप्ता व उसके बेटे सौरभ गुप्ता के बीच काफी विवाद हुआ था।
उसके बाद सौरभ गुप्ता दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बाहर चारपाई पर सो गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की तड़के करीब पांच बजे सौरभ गुप्ता के घर में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार मचने पर जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा सौरभ खून से लथपथ मरणासन्न हालत में पड़ा कराह रहा था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। उन्होंने पिता हरिओम पर हत्या करने का आरोप भी लगाया।
वह परिवार के सदस्यों के साथ सौरभ गुप्ता को लेकर मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल आए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सौरभ की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक अपराध संजय सिंह ने बताया कि मृतक की मां ममता गुप्ता और भाई शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मृतक सौरभ गुप्ता नशेड़ी किस्म का था। वह अत्यधिक नशा भी करता था। अक्सर नशे में वह भड़क जाता और घर व आसपास के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करने लगता था। मंगलवार की सुबह उसने खुद ही सिर पर ईंट मार ली, जिस से वह घायल हुआ था। परिवार वाले उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए थे, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हुई है।
मृतक की मां ममता गुप्ता और भाई शिवम ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि मृतक सौरभ गुप्ता नशेड़ी किस्म का था। वह अत्यधिक नशा भी करता था। अक्सर नशे में वह भड़क जाता और घर व आसपास के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करने लगता था। मंगलवार की सुबह उसने खुद ही सिर पर ईंट मार ली, जिस से वह घायल हुआ था। परिवार वाले उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए थे, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हुई है— संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अपराध।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सट्टा किंग के घर जुआ खेलते शहर के बड़े व्यापारियों समेत 14 जुआरी गिरफ्तार
