औरैया: गेल पर बिजली विभाग का 91.80 करोड़ रुपए बकाया, आरसी कटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। देश की महारत्न कम्पनी गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के औरैया स्थित संयंत्र पर बिजली विभाग का 91 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपए बकाया है। बिजली विभाग के नोटिस के बावजूद गेल प्रशासन चुप्पी साधे हुये है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार शाम बिजली विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के बाद जब बिल …

औरैया। देश की महारत्न कम्पनी गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के औरैया स्थित संयंत्र पर बिजली विभाग का 91 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपए बकाया है। बिजली विभाग के नोटिस के बावजूद गेल प्रशासन चुप्पी साधे हुये है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार शाम बिजली विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के बाद जब बिल जमा नहीं हुआ तो विभाग ने नोटिस जारी कर आरसी जारी कर दी है। जिसमें बिजली बिल जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई है। जिसके बाद बिजली कनेक्शन काटकर संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि गेल की पाता यूनिट पर बीते बरसों का 91 करोड़ 80 लाख रुपया बकाया है। विद्युत कारपोरेशन कई बार नोटिस जारी कर बकाया भुगतान जमा करने को कहा चुका है। लेकिन नोटिस जो बावजूद गेल द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके बाद अब विद्युत विभाग ने आरसी जारी कर दी गई है।

सदर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया गेल पाता की आरसी जारी की गई है। जिसमें 91 करोड़ 80 लाख बकाया रुपये जमा करने के लिए 15 मई 2022 तक का समय दिया गया है। जमा न करने पर बिजली की लाइन काट कर संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गेल के अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पढ़ें- रायबरेली: भाजपा के पूर्व MLA ने बिजली विभाग के छापामार दल को बंधक बनाया

संबंधित समाचार