बरेली: जिले में डाक्टरों की कमी, चार एसीएमओ दे रहे प्रशासनिक सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग मानव संसाधन की कमी से जूझ रहा है। जिले में शासन की ओर से स्वीकृत डॉक्टरों के अधिकांश पद कई सालों से रिक्त हैं। ऐसे में मरीजों को समय पर उचित इलाज और परामर्श दिया जा सके, इसके लिए शासन ने करीब पांच माह पूर्व आदेश जारी किया था कि जिले …

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग मानव संसाधन की कमी से जूझ रहा है। जिले में शासन की ओर से स्वीकृत डॉक्टरों के अधिकांश पद कई सालों से रिक्त हैं। ऐसे में मरीजों को समय पर उचित इलाज और परामर्श दिया जा सके, इसके लिए शासन ने करीब पांच माह पूर्व आदेश जारी किया था कि जिले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी यानी एसीएमओ के पद पर तैनात अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे, लेकिन यहां यह आदेश ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र जारी कर सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को हफ्ते में तीन दिन दो-दो घंटों के लिए मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिए थे। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एसीएमओ समेत सभी चिकित्साधिकारी ओपीडी में मरीजों को इलाज करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों को सप्ताह में एक दिन ऑपरेशन थियेटर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। जनपद में डाक्टरों के 220 पद सृजित हैं, मगर 162 की तैनाती है। 58 पद रिक्त हैं।

प्रशासनिक सेवा में जुटे, मरीजों के इलाज की परवाह नहीं
विभागीय अधिकारी के अनुसार चार एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. केसी जोशी और डॉ. हरपाल सिंह तैनात हैं। सभी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं आने जाने के लिए विभागीय वाहन भी दिए गए हैं लेकिन ओपीडी में मरीजों का इलाज करने का समय किसी के पास नहीं है।
बनाया गया था ड्यूटी चार्ट
अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में कौन एसीएमओ किस दिन ओपीडी समेत अन्य विभागों में सेवा देगा, इसका ड्यूटी चार्ट बनाया गया था लेकिन इस आदेश की लगाता अनदेखी की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: टीम ने 13 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

संबंधित समाचार