बरेली: पुलिस को मिले कार लूटने वालों के फोटो
बरेली,अमृत विचार। रामपुर से बरेली के लिए बुक कराई गई कार को लुटेरों ने मीरगंज के पास लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस को कार लूटने वाले दो लुटेरों के फोटो मिल गए हैं। बताया जाता है कि ये लुटेरे रामपुर और बरेली …
बरेली,अमृत विचार। रामपुर से बरेली के लिए बुक कराई गई कार को लुटेरों ने मीरगंज के पास लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस को कार लूटने वाले दो लुटेरों के फोटो मिल गए हैं। बताया जाता है कि ये लुटेरे रामपुर और बरेली के रहने वाले हैं।
1 अप्रैल की रात रामपुर से बरेली कार बुक कराकर आ रहे कार चालक योगेद्र को बदमाशों ने मीरगंज के पासबंधक बनाकर कार को लूट लिया था। इसके बाद बदमाश उसे बहेड़ी ले गए और उसे बेच दिया। पुलिस ने कार खरीदने वाले कबाड़ी अशफाक को गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया था। अब पुलिस को दो लोगों की तस्वीर मिली है। उन्होंने ही चालक के साथ मारपीट कर कार को लूटा था।
पुलिस के मुताबिक कार लूटने वाले लुटेरों के नाम पंकज और रविंद्र है। इनमें से एक रामपुर और दूसरा बरेली में ही रहता है। पुलिस फोटो मिलने के बाद उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अशफाक कबाड़ी के यहां से जो चेचिस नंबर मिले हैं। क्या उन वाहनों को काटने के लिए आरटीओ से कोई परमीशन जारी की गई थी? अगर ऐसा नहीं है तो अशफाक ने इन वाहनों को किस तरह काट दिया। पत्र मिलने के बाद पुलिस अशफाक पर अन्य धाराएं भी जोड़ सकती हैं।
कार लूटने वालों के फोटो पुलिस को मिले हैं। जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।—राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
