Ukraine Russia War : एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- पूरी दुनिया की खातिर खत्म होना चाहिए यूक्रेन-रूस युद्ध
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में जारी मौत और तबाही के मंजर को खत्म करने का आह्वान किया है। पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेन में अपनी शटल कूटनीति के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी देते हुए गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि जब उन्होंने रूस और …
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में जारी मौत और तबाही के मंजर को खत्म करने का आह्वान किया है। पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेन में अपनी शटल कूटनीति के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी देते हुए गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि जब उन्होंने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ संघर्ष को समाप्त करने के बारे में बात की तो उन्होंने शब्दों में हेरफेर न करते हुए बिल्कुल स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखी।
महासचिव ने यूक्रेन की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, यूक्रेन और रूस के लोगों की खातिर जंग पर विराम लगना चाहिए और साथ ही पूरी दुनिया में भी मौत, तबाही, विस्थापन का सिलसिला भी खत्म होना चाहिए। वहीं गुटेरेस के अलावा चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड, फ्रांस और मैक्सिको सहित सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों ने महीनों से चल रहे इस जंग को खत्म करने का आह्वान किया।
लाखों लोग घर छोड़कर दूसरे देश में शरणार्थी बनकर रहने को मजबूर
गुटेरेस ने हाल ही में मारियुपोल के पस्त बंदरगाह शहर से नागरिकों को निकालने की वकालत करने के लिए मास्को और कीव का दौरा किया था। जहां से कई सौ लोगों को बाहर निकाला गया। इस युद्ध में लगातार आम नागरिक निशाना बन रहे हैं। हजारों बेगुनाह लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं, जबकि लाखों अपना घर छोड़कर दूसरे देश में शरणार्थी बनकर रहने को मजबूर हैं। इन सबके बीच एक बार फिर यूक्रेन ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन का कहना है कि मॉस्को की सेना करीब दो लाख बच्चों को जबरन रूस ले गई है। वहीं रूस का कहना है कि उसने बड़ी सख्या में यूक्रेनियों को रेस्क्यू किया है और बाद में उन्हें रूस लाया गया है।
ये भी पढ़ें : अमेरिकी मीडिया ने किया दावा, रूस के मोस्कोवा को निशाना बनाने के लिए US ने दी थी यूक्रेन को जानकारी
