अमरोहा : सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा गजरौला …

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर बिजौरा ढाल के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। गजरौला थाना पुलिस ने बताया कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र गोदल सिंह व बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के लाटरा निवासी 31 वर्षीय निगम पुत्र मोमराज सिंह गुरुवार की रात दिल्ली शादी में गए थे। रात दो बजे वापस लौट रहे थे।

बाइक को एक युवक चला रहा ‌था, जबकि चरन सिंह व निगम पीछे बैठे थे। जैसे ही वह गजरौला थाना क्षेत्र में बिजौरा ढाल सामने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक नीलगाय सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक चला रहे युवक ने तेज ब्रेक लगा दिए। जिससे अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आए अज्ञात वाहन से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे चरन सिंह व निगम घायल हो गए।

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में मौत की सूचना उनके परिजनों को देने के बाद रात में शव को मोर्चरी पर रखवाया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शव रात में ही मोर्चरी पर रखवा दिए गए थे। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

संबंधित समाचार