बीजापुर में नक्सलियों की सप्लाई चेन तोड़ने के किए जा रहे हैं प्रयास- पुलिस अधिक्षक
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस बल के शिविर खोलकर नक्सलियाें की सप्लाई चेन को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिक्षक अंजनेय वाष्णेय ने यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में सड़क और पुल-पुलियों को लेकर हो रहा आदिवासियों का आंदोलन नक्सलियों द्वारा प्रायोजित …
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस बल के शिविर खोलकर नक्सलियाें की सप्लाई चेन को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिक्षक अंजनेय वाष्णेय ने यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में सड़क और पुल-पुलियों को लेकर हो रहा आदिवासियों का आंदोलन नक्सलियों द्वारा प्रायोजित है। जिले में पुलिस शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और नक्सल पंथ के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा।
नक्सलियों की सप्लाई चेन को रोकने की भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जारी आंदोलन के लिए नक्सली लोगों को बाध्य कर रहे हैं। आंदोलन में नहीं जाने पर लोगों से जुर्माना वसूलते हैं। गांवों से नक्सली नियमित रूप से लेवी भी वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद नक्सलियों को दवा, हथियार, विस्फोटक, वर्दी आदि की सप्लाई को रोकना है। पड़ोसी राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से राज्य की पुलिस का तालमेल है।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के बड़े कैडर बाहर के हैं और स्थानीय लोगों का शोषण कर रहे हैं, जिसकी वजह से शिविरों का विस्तार किया जा रहा है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति भी बनाई गई है। समर्पण नहीं करने वाले नक्सलियों के अपराधों में लिप्त होने पर कार्रवाई भी की जाती है।
उन्होंने कहा कि पुनर्वास के तहत हर विभाग से आत्मसमर्पित नक्सलियों को सहयोग दिया जाता है। नक्सली दुष्प्रचार का काउण्टर जरूरी है। इसके लिए संवाददाताओं को सकारात्मक खबरें बनानी चाहिए। इसका अच्छा प्रभाव लोगों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ, पुलिस, ग्रामीण और दीगर विभागों की खबरें सकारात्मक होंगी, तो लोगों की मानसिकता में परिवर्तन आएगा।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़
