बहराइच: तालाब में स्नान करने गए बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं बरामद हुआ शव
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के गूढ़ गांव निवासी आठ वर्षीय बालक शनिवार दोपहर में तालाब में स्नान करने गया था। तालाब में मौजूद मगरमच्छ बालक को खींच ले गया। तलाश के बाद भी बालक का शव बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों की भीड़ तालाब के तट पर जमा है। अभी तक घटनास्थल वन क्षेत्राधिकारी नहीं पहुंचे …
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के गूढ़ गांव निवासी आठ वर्षीय बालक शनिवार दोपहर में तालाब में स्नान करने गया था। तालाब में मौजूद मगरमच्छ बालक को खींच ले गया। तलाश के बाद भी बालक का शव बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों की भीड़ तालाब के तट पर जमा है। अभी तक घटनास्थल वन क्षेत्राधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गूढ़ में नानपारा लखीमपुर मार्ग के निकट एक तालाब है। तालाब में मगरमच्छ आ गए हैं। शनिवार को गूढ़ गांव निवासी उमेश (8) पुत्र मुंशीलाल गर्मी से निजात के लिए तालाब में स्नान करने गया।
दोपहर दो बजे के आसपास तालाब में मौजूद मगरमच्छ बालक को खींच ले गया। यह मजरा गूढ़ चौराहे पर मौजूद लोगों ने देखा। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे। वन रक्षक मौके पर पहुंचे हैं। तालाब के निकट परिवार के लोग विलख रहे हैं। अभी तक बालक का शव बरामद नहीं हुआ है।
आए दिन दिन कभी जंगली जीव और जलीय जीव के द्वारा ग्रामीण शिकार हो रहे हैं। लेकिन वन विभाग के द्वारा बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। घटना स्थल पर वन क्षेत्राधिकारी भी नहीं पहुंचे हैं।
पढ़ें- बहराइच: गांव में निकला विशालकाय मगरमच्छ, वन कर्मियों ने पकड़कर नदी में छोड़ा
