मुरादाबाद : प्रोटोकॉल पर नरमू का हंगामा, चिकित्सकों की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल महाप्रबंधक के सामने नरमू के सदस्य प्रोटोकॉल को लेकर गुस्सा गए। रेलवे अस्पताल में जीएम की संगठनों की मुलाकात को लेकर प्रबंधन की अफरातफरी बवाल का कारण बन गई। संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे, केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री कुवंर सुहेल खालिद सीएमएस के पक्ष …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल महाप्रबंधक के सामने नरमू के सदस्य प्रोटोकॉल को लेकर गुस्सा गए। रेलवे अस्पताल में जीएम की संगठनों की मुलाकात को लेकर प्रबंधन की अफरातफरी बवाल का कारण बन गई। संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे, केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री कुवंर सुहेल खालिद सीएमएस के पक्ष में बैठे रहे और महाप्रबंधक से अन्य संगठन के सदस्यों की मुलाकात शुरू करा दी गयी। इस मामले में संगठन के सदस्य नाराज हो गए और सीनियर डीपीओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
शोर सुनकर डीआरएम बाहर आए और संगठन के सदस्यों की शिकायत सुनी और इसके लिए दुख जाहिर किया। बाद में जीएम से मिलकर संगठन के सदस्यों ने अपनी मांग रखी। अस्पताल की चिकित्सक पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगाया और कर्मचारियों के साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।
मंडल मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के इलाज में यहां लापरवाही बरती जा रही है। लंबे समय से कार्यरत चिकित्सक की सेवा से कर्मचारी डर रहे हैं। उधर, संगठन की ओर से खाली पद भरने, गार्ड और गेटमैन के प्रमोशन से संबंधित विषय रखे गए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयारी में जुटें’
