उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह हुए हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे …

देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह हुए हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ की टीम।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।