‘गृहयुद्ध भड़काना बंद करो, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई’, पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान को दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि एबटाबाद की एक जनसभा में राष्ट्र विरोधी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं। यहां जारी एक बयान में शहबाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश को ‘गृहयुद्ध’ की …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि एबटाबाद की एक जनसभा में राष्ट्र विरोधी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं। यहां जारी एक बयान में शहबाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश को ‘गृहयुद्ध’ की ओर धकेल रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके ‘नापाक मंसूबों’ को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

शहबाज का यह बयान सैन्य प्रवक्ता के वक्तव्य के बाद आया है जिसमें राजनेताओं, पत्रकारों और विश्लेषकों को देश के राजनीतिक मामलों में पाकिस्तानी सेना और उसके नेतृत्व को घसीटने के खिलाफ चेतावनी दी गई है उन्होंने इमरान पर देश की संस्थाओं के खिलाफ मनगढ़ंत धारणएं गढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश और उसकी संस्थाओं के विरूद्ध षडयंत्र रचने रच रहे थे।

शहबाज शरीफ ने कहा कि मीर जाफर ने बंगाल के नवाब सिराज उद-दौला के अधीन बंगाल सेना के कमांडर के रूप में कार्य किया और प्लासी की लड़ाई के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन के लिए रास्ता बनाते करते हुए उन्हें धोखा दिया. शहबाज ने कहा कि इमरान खान उसी हाथ को काट रहे थे जिसने उन्हें खिलाया था।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज दे सकते हैं इस्तीफा, अंतरिम सरकार के गठन का होगा रास्ता साफ

संबंधित समाचार