बाराबंकी: यूकेलिप्टस के पेड़ पर दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग ने शुरू की कांबिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत छेदा गांव के असंबा मजरे के बाहर रविवार को तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर 30 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था। कुछ उत्साही ग्रामीणों ने इसकी फोटो भी खींची वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत छेदा गांव के असंबा मजरे के बाहर रविवार को तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर 30 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था। कुछ उत्साही ग्रामीणों ने इसकी फोटो भी खींची वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वन विभाग व स्थानीय पुलिस की टीम ने लखनऊ से एक अतिरिक्त टीम बुलाकर आदमखोर तेंदुए को पकड़ने का लिए रेस्क्यू सोमवार को शुरू किया, जो अभी भी जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर तकरीबन 30 फीट ऊपर बैठा दहाड़ मार रहा था। जिसे देख और सुनकर हम सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम पिंजरा, जाल और ट्रैकवलाइजर बंदूक लेकर तेंदुए की तलाश जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक उनका यह क्षेत्र सरयू नदी के किनारे पर है। जब नदी में पानी कम हो जाता है। तो बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल से आदमखोर तेंदुए अपना मार्ग भटक कर यहां आ जाते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग शुरू कर दी गई है। सघन जंगलों में तेंदुए की तलाश की जा रही है। आसपास के ग्राम वासियों को सतर्क रहने को कहा गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जा सके।

पढ़ें-बरेली: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरवालों ने प्रेम विवाह पर जताई थी आपत्ति

संबंधित समाचार