सूजन से लेकर बदन दर्द तक, जानें किस वजह से सही से नहीं होता Blood Circulation

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो रहा तो शरीर के पार्ट्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। क्योंकि हमारे शरीर को ऑक्सीजन और न्यूट्रिऐंट्स की सप्लाई ब्लड के जरिये से ही मिलती है। क्या आपको पता है आखिर ब्लड सर्कुलेशन धीमा या सही से ना होने की क्या वजह होती …

अगर आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो रहा तो शरीर के पार्ट्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। क्योंकि हमारे शरीर को ऑक्सीजन और न्यूट्रिऐंट्स की सप्लाई ब्लड के जरिये से ही मिलती है। क्या आपको पता है आखिर ब्लड सर्कुलेशन धीमा या सही से ना होने की क्या वजह होती है।

तो आपको बता दें कि मुख्य रूप से हार्ट से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से बहुत सी बीमारियां होती है। आइए आपको बताते हैं कि ब्लड सर्कुलेशन होने के क्या लक्षण होते है।

हर समय थकान रहना

आप पूरी नींद लेने और सही डायट लेने के बाद भी हर समय थके-थके रहते हैं।

पैरों में दर्द रहना

आपके पैरों के निचले हिस्से में काफ यानी पिंडलियों में दर्द हो सकता है।

सूजन होना

पैरों के निचले हिस्से, एड़ी और पंजे में सूजन होना भी इसके लक्षण है।

सीने का दर्द

सीने में दर्द की समस्या हो सकती है और यह दर्द सिर्फ सीने तक सीमित ना रहकर हाथों और गर्दन तक पहुंचता है।

सिहरन होना

अगर आपको अपने हाथ-पैर में अक्सर सिहरन यानी टिंगलिंग सेंसेशन की अनुभूति होती है तो यह भी स्लो ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

ब्लड वेसल्स में सूजन के कारण पेट के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिस वजह से पेट में दर्द होने लगता है है।

भूख कम लगना

आपको भूख कम लगने लगती है और लगती भी है तो थोड़ा-सा खाने पर भी पेट बहुत भरा हुआ लगने लगता है।

पढ़ें-World Thalassemia Day: क्यों मनाया जाता हैं विश्व थैलेसीमिया दिवस, जानें इसका इतिहास और लक्षण