बहराइच: अप्रैल माह का वेतन रोकने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में स्थित वैद्य भगवान दीन गांधी इंटर कालेज के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन अप्रैल माह से रोक दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में धरना शुरू कर दिया है। शहर में वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज संचालित है। इंटर कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन …

बहराइच। शहर में स्थित वैद्य भगवान दीन गांधी इंटर कालेज के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन अप्रैल माह से रोक दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में धरना शुरू कर दिया है। शहर में वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज संचालित है। इंटर कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन माह अप्रैल बिना कारण रोक दिया गया है।

सभी का कहना है कि प्रबंधक की हठधर्मिता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की शिथिलता के कारण सभी का वेतन रोका गया है। जबकि समस्त जिले का वेतन भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष विवेक रावत ने कहा कि जब तक वेतन भुगतान नहीं हो जाता, जब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

धरने में अटेवा के जिला संयोजक संदीप वर्मा, गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार सिंह, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक कुमार सुभाष चंद्र डॉ जसवंत सिंह राम सागर जी , जनार्दन गुप्ता पशुपति नाथ शुक्ला हरि शंकर पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जरा सी बारिश में सड़कें बनी तालाब, लोगों ने किया प्रदर्शन जताई नाराजगी

संबंधित समाचार