बिजनौर: प्ले स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी निजी स्कूल मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं । मध्यावकाश के दौरान पुराने भवन में संचालित प्ले स्कूल की छत अचानक गिर गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद से स्कूल संचालक गायब हो गया तथा मोबाइल …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी निजी स्कूल मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं । मध्यावकाश के दौरान पुराने भवन में संचालित प्ले स्कूल की छत अचानक गिर गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद से स्कूल संचालक गायब हो गया तथा मोबाइल भी बंद कर लिया।

एमडीएस इंटर कॉलेज रोड पर जर्जर भवन में ग्लोबल किड्स स्कूल संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मध्यावकाश के दौरान स्कूल की छत अचानक गिर गई। जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी अभिभावकों तक पहुंची तो सभी स्कूल पहुंचे और बच्चों को तलाश करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक स्कूल संचालक कमरे का ताला लगाकर गायब हो गया । घटना से अभिभावकों में रोष व्याप्त है ।

मध्यावकाश ना होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
ग्लोबल किड्स स्कूल में घटना उस वक्त घटित हुई जब मध्यावकाश के दौरान कुछ बच्चे कमरे से बाहर आ गए थे और महज चुनिंदा बच्चे ही कमरे में बैठे हुए थे। अगर पढ़ाई के दौरान छत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था ।
घटना के बाद बीआरसी मोबीन हसन का कहना था कि बीएसए के आदेश पर स्कूल में गया था । स्कूल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है जिसका संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है । बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

अभिभावक जमा खान का कहना है कि उसका बेटा अफ्फान एलकेजी में पड़ता है, जो हादसे में चोटिल हो गया है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को कोई सूचना नहीं दी गई है। वह स्कूल पहुंचा तो स्कूल में प्रवेश करने से भी रोका गया। भाजपा नेता पंकज शर्मा का कहना है कि सरकार की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच पड़ताल के साथ-साथ स्कूलों की भी जांच पड़ताल कराई जाएगी। पुरानी बिल्डिंग में संचालित स्कूल शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही को साबित करता है, जांच पड़ताल कराकर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- बरेली: बीमारी व तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार