इटावा: योगी के मंत्री ने मूंगफली विक्रेता के घर किया भोजन, दिया मदद का भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को दलित मूंगफली विक्रेता के घर पर भोजन किया। बाबूराम चक मूंगफली बेच कर अपने परिवार का भरोस पोषण करते हैं। बाबूराम की पत्नी रूबी बताती है कि उन्होने मंत्री जी को खाने के लिए भिंड, रयाता के अलावा रोटी, चटनी …

इटावा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को दलित मूंगफली विक्रेता के घर पर भोजन किया। बाबूराम चक मूंगफली बेच कर अपने परिवार का भरोस पोषण करते हैं। बाबूराम की पत्नी रूबी बताती है कि उन्होने मंत्री जी को खाने के लिए भिंड, रयाता के अलावा रोटी, चटनी आदि बनाई थी ।

मंत्री भोजन करने के बाद बेहद खुश हुए है। रूबी बताती है कि उन्होने अपने परिवार के जीवन उत्थान के लिए कपिल देव अग्रवाल से अनुरोध किया है जिस पर उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। मंत्री के साथ डीएम श्रुति सिंह एसएसपी जय्रपकाश सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष संजीव राजपूत महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव, अन्नू गुप्ता, जितेंद्र गौड़, सुशांत राजपूत आदि भी शामिल रहे ।

दो दिनी दौरे पर सोमवार को इटावा पहुंचे कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियो से संक्षिप्त बातचीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधियों और चुंनिदा कार्यकर्त्ताओ से बैठक की। दोपहर सवा दाे बजे वह मलिन बस्ती सुमार सती मुहल्ला मे मूंगफली बेचने वाले बाबूराम चक के घर भोजन करने के लिए मंत्री पहुंच गये ।

भाजपा जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी बताते है कि अग्रवाल दूसरे दिन यात्रि मंगलवार को बसरेहर विकास खंड के खेडाहेलू गांव मे जन चौपाल मे हिस्सा लेगे करीब एक घंटे तक लोगो की समस्याओ को सुनेगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दलित के घर CM योगी ने किया भोजन, पूरे परिवार के साथ खिंचवाई फोटो

संबंधित समाचार