बिजनौर : पटाखा गोदाम में विस्फोट, कई लोग झुलसे
बिजनौर,अमृत विचार। जनपद के एक पटाखा गोदाम में सुबह जबरदस्त धमाका हो गया। पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं विस्फोट में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए है। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है। मंगलवार को नहटौर थाना क्षेत्र …
बिजनौर,अमृत विचार। जनपद के एक पटाखा गोदाम में सुबह जबरदस्त धमाका हो गया। पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं विस्फोट में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए है। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है।
मंगलवार को नहटौर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित वीके इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा उस वक्त हुआ जब एक पटाखा गोदाम / फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में भयंकर विस्फोट हुआ। फिस्फोट की गूंज से पूरा नगर दहल उठा। हादसे से लोगों मे दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंदर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था।

एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है की नहटौर में मुबारक हुसैन और शाहिद हुसैन दो भाइयों की पटाखा भंडारण और बनाने की दुकान है। सुबह दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। मौके पर दमकल और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दुकान के लाइसेन्स व अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर: प्ले स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे घायल
