अलीगढ़: हीट वेव से आमजनों को बचाने के लिए प्रशासन हुआ ALERT, कही यह बात
अलीगढ़। जिले में चल रही हीट वेव और गर्मी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजनों व सड़क पर घूमने वाले पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमें को निर्देशित किया …
अलीगढ़। जिले में चल रही हीट वेव और गर्मी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजनों व सड़क पर घूमने वाले पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमें को निर्देशित किया है कि अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी जाएं और अगर किसी आमजन को गर्मी के कारण कोई परेशानी होती है तो उसे तुरंत समुचित उपचार दिया जाए।
डीएम ने आमजनों के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि लू लगने के कारण मौत भी हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले लोग लू से बचने की पर्याप्त व्यवस्था जरूर कर लें।
हीट वेव और लू से बचाव के लिए घर से निकलने से पहले अधिक मात्रा में पानी पिएं, इसके साथ ही बीच बीच में पानी पीते रहें। अगर प्यास नहीं भी लगी है तो सड़क में घूमने के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने रहे।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ब्लॉक व जनपद स्तरीय कार्यालयों, बाजार एवं पार्किग स्थलों के समीप प्याऊ के साथ ही पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। जिले के जलाशयों व तालाबों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और समय समय पर इसका वाटर लेवल चेक किया जाए। जिससे जलीय जंतु और पशु पक्षियों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।
