बहराइच: पुलिस ने दो शातिर चोरों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार, दोनों के विरुद्ध दर्ज हैं 21 मुकदमे
पयागपुर/बहराइच। पुलिस ने पहलवारा मोड़ के पास से दो शातिर चोरों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया की देखरेख में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र, उप निरीक्षक रामकेश, विकास मिश्रा, सदानंद सिंह की …
पयागपुर/बहराइच। पुलिस ने पहलवारा मोड़ के पास से दो शातिर चोरों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया की देखरेख में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र, उप निरीक्षक रामकेश, विकास मिश्रा, सदानंद सिंह की टीम मंगलवार दोपहर में पहलवारा मोड़ के पास आने जाने वालों की जांच कर रहे थे। तभी दो लोग बैग के साथ दिखे।
पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। उनके पास से ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उनकी पहचान ननके शुक्ला पुत्र बुधिसागर शुक्ला बड़का गांव अमदापुर और मालिक राम पांडेय पुत्र त्रिवेणी पाण्डे निवासी बड़का गांव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ननके के विरुद्ध नौ और मालीकराम के विरुद्ध चोरी समेत अन्य मामलों के 11 मुकदमें दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 24 वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार
