हमीरपुर: शादी समारोह के दौरान दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर। हमीरपुर के राठ थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो वर्षीय बच्ची दुष्कर्म किया गया। रातभर स्वजन बच्ची की खोजबीन करते रहे और सुबह वह लहूलुहान हालत में नलकूप पर पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को उपचार …
हमीरपुर। हमीरपुर के राठ थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो वर्षीय बच्ची दुष्कर्म किया गया। रातभर स्वजन बच्ची की खोजबीन करते रहे और सुबह वह लहूलुहान हालत में नलकूप पर पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
राठ क्षेत्र के गांव में सोमवार की रात शादी समारोह चल रहा था। जहां पर दो साल की मासूम बच्ची परिवार के साथ आई थी। गांव के बच्चों के साथ वह खेल रही थी। रात में अचानक बच्ची के लापता होने पर स्वजन समेत गांव के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की। साथ खेल रहे बच्चों से पूछा तो उन्होंने मोहल्ले का ही रामकुमार (45) के आने और बच्ची को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी।
ग्रामीणों के दबाव बनाने पर आरोपी ने बच्ची के नलकूप पर होने की जानकारी दी। जब परिजन और ग्रामीण नलकूप पर पहुंचे तो वहां लहूलुहान हालत में बच्ची पड़ी थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राठ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी अभयनारायण राय ने कहा कि बच्ची को महिला पुलिस और बाल संरक्षक अधिकारी के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।
