रायबरेली: बेटी का हुआ डाक विभाग में चयन, खुशी से झूमे स्कूल के साथी
रायबरेली। एक बेटी ने डाक विभाग की परीक्षा पास करके अपने घर और स्कूल को खुशियां दी है। परिक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे परिवार में खुशियां मनाई जा रही है तो स्कूल में भी अध्यापकों और साथी छात्रों ने बधाई दी है। ऊंचाहार नगर के गायत्री नगर में रहने वाले अनिल कुमार अग्रहरि …
रायबरेली। एक बेटी ने डाक विभाग की परीक्षा पास करके अपने घर और स्कूल को खुशियां दी है। परिक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे परिवार में खुशियां मनाई जा रही है तो स्कूल में भी अध्यापकों और साथी छात्रों ने बधाई दी है।
ऊंचाहार नगर के गायत्री नगर में रहने वाले अनिल कुमार अग्रहरि की बेटी श्वेता अग्रहरि ने डाक विभाग में सहायक की परीक्षा पास की है। मंगलवार की शाम को इसका अंतिम परिणाम घोषित हुआ है। संचार मंत्रालय के अधीन होने वाली इस परीक्षा में श्वेता का शानदार प्रदर्शन रहा है।
नगर के आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा रही श्वेता की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार भी गदगद है। विद्यालय के प्रबंधक विनय सिंह और प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने बेटी की इस सफलता पर उसके पूरे परिवार को बधाई दी है। उधर विद्यालय में भी इस बेटी के सम्मान में उत्सव मनाया गया है।
पढ़ें-वाराणसी: काशी में बन रहे बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना
