बहराइच: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के सोतिया नाला में युवक तीन से चार दिन पुराना शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मूर्तिहा के संपतपुरवा के पास सोतीया नाला प्रवाहित होती है। बुधवार 12 बजे ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। तभी एक युवक …

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के सोतिया नाला में युवक तीन से चार दिन पुराना शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली मूर्तिहा के संपतपुरवा के पास सोतीया नाला प्रवाहित होती है। बुधवार 12 बजे ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। तभी एक युवक का शव बहता हुआ देखा। सभी ने सूचना पुलिस को दी। मोतीपुर और मुर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाल गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया मृतक की फोटो सभी थानों में पहचान के लिए भेजी जा रही है।

पढ़ें-बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

संबंधित समाचार