अलीगढ़: कलेक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़। जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की एक महिला ने आज कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपको बतादें कि महिला का आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU के तिब्बिया कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी …
अलीगढ़। जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की एक महिला ने आज कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आपको बतादें कि महिला का आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU के तिब्बिया कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी सुचना थाने में दी गई थी मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस पर सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
जानकारी दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के एक असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ उनकी पत्नी ने क्वार्सी थाने में दहेज उत्पीड़न सरेराह तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ आरोपित प्रोफेसर की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
सिविल लाइंस क्षेत्र के इकरा कालोनी पूल हाउस निवासी फरहीन इजहार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उसका निकाह नौ नवंबर 2021 को एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर असद मोहम्मद के साथ हुआ।
पढ़ें-शाहजहांपुर: पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा युवक, बोला- न्याय दो या कर लूंगा आत्मदाह
