बाराबंकी: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मां ने लगाया लव जिहाद का आरोप, केस दर्ज
हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले सुबेहा थाने के इस्माइलपुर मजरे भटगांव निवासी निवासी एक महिला ने सुबेहा थाने में अपने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह कार्य लव जिहाद में किया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने लिखा है कि 9 …
हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले सुबेहा थाने के इस्माइलपुर मजरे भटगांव निवासी निवासी एक महिला ने सुबेहा थाने में अपने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह कार्य लव जिहाद में किया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने लिखा है कि 9 मई को गांव के ही उस्मान पुत्र अली मेरी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है बताया कि उस्मान लव जेहादी है।
सुबेहा थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि गायत्री देवी की तरफ से बुधवार को 366 का मुकदमा उस्मान के खिलाफ लिखा गया है । तहरीर में लव जिहाद की बात कही गई है। जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के डर से अभियुक्त घर में ताला बंद करके कहीं भाग गया हैं।
यह भी पढ़ें:-आगरा: लव जिहाद का मामला आया सामने, कोर्ट में खुलकर बोली युवती- मैं बालिग हूं और….
