कौशांबी: पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकिल कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे अमरूद के बाग में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव …

कौशांबी। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकिल कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे अमरूद के बाग में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कैलाश पुत्र राम खेलवान (40) के रूप में की है।

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जांच जुट गई है।

पढ़ें-फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में पलटी कार, छह घायल

संबंधित समाचार