बरेली जंक्शन पर कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक निकलने लगा धुआं
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर गुरुवार को एक बार फिर बड़ी घटना होने से टल गई। कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक धुआं निकलने लगा। मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में धुआं निकलने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली तो लाइन नंबर तीन पर पहुंची मालगाड़ी को जंक्शन पर रोका गया। सूचाना …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर गुरुवार को एक बार फिर बड़ी घटना होने से टल गई। कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक धुआं निकलने लगा। मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में धुआं निकलने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली तो लाइन नंबर तीन पर पहुंची मालगाड़ी को जंक्शन पर रोका गया। सूचाना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक समेत डिप्टी एसएस, कैरिज एंड वैगन स्टाफ, सी एच आई स्टाफ मौके पर पहुंचा और पानी डाला। करीब 45 मिनट बाद मालगाड़ी को जंक्शन से रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना ने बच्चों की आंखें कर दीं कमजोर
