चक्रवात के प्रभाव से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट, हल्की बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। चक्रवात आसनी के प्रभाव से बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहे। इसके चलते प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री …

रायपुर। चक्रवात आसनी के प्रभाव से बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहे। इसके चलते प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि शुक्रवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहे। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं भी चली। इसके चलते लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत भी रही। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।