डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में उप मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, पकड़ी करीब 2.50 लाख रुपये की एक्सपायर दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक ने जब से स्वास्थ्य विभाग का पदभार संभाला है लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसी के तहत उन्होंने गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जानने से लेकर अस्पताल में एक्सपायर दवाओं व बंद पड़े कम्प्यूटर को …

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक ने जब से स्वास्थ्य विभाग का पदभार संभाला है लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसी के तहत उन्होंने गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जानने से लेकर अस्पताल में एक्सपायर दवाओं व बंद पड़े कम्प्यूटर को लेकर नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ओपीडी ब्लॉक की ओर पहुंचे और मरीजों- तीमारदारों का हाल पूछने उनके साथ ही जमीन पर बैठ गए। मरीजों का हाल पूछने के बाद वह भोजन वितरण काउंटर पर पहुंचे और भोजन लेने के लिए खड़े मरीजों को भोजन बांटने लगे। इस दौरान गर्मी से बेहाल एक महिला पंखा लेकर हवा कर रही थी, तो वे पंखा लेकर उस पर हवा करने लगे।

इसके बाद वह ओपीडी भवन के बाहर जमीन पर बैठे मरीजों के पास पहुंचे और उनसे हाल पूछा। अयोध्या से पित्त की थैली में पथरी का इलाज कराने आई मरीज रेखा के पास जाकर पूछा तो उसने बताया कि ऑपरेशन हो गया है, अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इसके बाद उन्होंने कहा यदि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत हो तो मुझे बता सकता है।

करीब 2.50 लाख की मिलीं एक्सपायर दवाएं

उपमुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान लोहिया संस्थान में करीब 2.40 लाख रुपये की एक्सपायर दवाएं मिलीं, जिन्हें वापस नहीं किया गया था। एक्सपायर दवाओं की सूची अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी। मंत्री ने दवाओं की कीमत पूछी तो अधिकारी लीपापोती में जुट गए। जिसके बाद उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि क्या लगा था बिना सूची लिए चला जाऊंगा। दो लाख 48 हजार छह सौ रुपये की दवाएं पड़े-पड़े एक्सपायर हो गईं। इन्हें लौटाया क्यों नहीं गया, इन दवाओं पर लगने वाला पैसा गरीब जनता और सरकार का है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ लोहिया संस्थान: बेपटरी व्यवस्था, तकनीकी खराबी, बढ़ा रही गरीब मरीजों की परेशानी

संबंधित समाचार