बहराइच: घर में घुसकर बाघ ने युवती पर किया हमला, सीएचसी रेफर
बहराइच। निशान गाड़ा रेंज के मझरा में गुरुवार रात को घर में काम कर रही युवती पर बाघ ने हमला कर दिया। परिवार जनों के हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर गया। हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशान …
बहराइच। निशान गाड़ा रेंज के मझरा में गुरुवार रात को घर में काम कर रही युवती पर बाघ ने हमला कर दिया। परिवार जनों के हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर गया। हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम सभा मटेही के मझरा सुबंस पुरवा में गुरुवार रात करीब 10 बजे सुनीता पुत्री हरेराम उम्र करीब 18 वर्ष जो कि अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। अचानक घर के अंदर बाघ घुस आया और सुनीता पर हमला कर दिया। सुनीता की चीख सुनकर उसके घर वालो ने बाघ को भगाने के लिए शोर करने लगे जिससे डरकर बाघ जंगल की तरफ भाग गया।
वहीं बाघ के हमले से घायल सुनीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल लड़की को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि हमले की जानकारी मिली है। वन दरोगा को मौके पर भेजा गया है।
पढ़ें- बहराइच: बाघ संरक्षित क्षेत्र से सेही का किया शिकार, तस्कर गिरफ्तार
