अमरोहा : मंत्री स्वतंदेव सिंह ने मरीजों और तीमारदारों से पूछा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार संदीप सिंह व समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ अमरोहा पहुंचे। स्वतंत्रदेव सिंह ने पहले पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व संगठन के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण …

अमरोहा, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार संदीप सिंह व समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ अमरोहा पहुंचे। स्वतंत्रदेव सिंह ने पहले पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व संगठन के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

एक घंटा देरी से पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कलेक्ट्रेट के बजाए सीधा पार्टी कार्यालय पहुंच गए। जबकि सभी पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में थे। राज्यमंत्री संदीप सिंह भी पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद कार्यकता पार्टी कार्यालय पर पहुंच।

यहां मंत्री स्वतंदेव सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने जनप्रतिनिधियों व संगठन के लोगों के साथ मंथन किया। कमरे में काफी देर तक मंत्रणा चली। इसके बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिला अस्‍पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से हालचाल जाना।

कैबिनेट मंत्री सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचे जहां पर भर्ती अलग-अलग बीमारी के मरीजों से उनका हालचाल जाना और उनसे पूछा कि इलाज ठीक प्रकार से चल रहा है या नहीं किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है। इसके बाद जिला अस्पताल में बने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां साफ सफाई की व्यवस्था देखी एवं जो कमियां मंत्री जी को नजर आई उन को पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद मंत्री श्री वासुदेवतीर्थ स्थल पर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की।

इसके बाद गांव मखदूमपुर में चौपाल कार्यक्रम की ओर रवाना हो गए। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, राज्यमंत्री संजीव सिंह, एफएलसी सतपाल सैनी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों, विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, जिला पंचायतअध्यक्ष ललित तंवर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री के सामने छलका फौजी का दर्द
अमरोहा। जिला अस्पताल परिसर में निरीक्षण करने के लिए सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीएम और एसपी मौजूद रहे जब इमरजेंसी वार्ड में स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे तो वहां पर एक फौजी दिखाई दिया।

जिससे पूछताछ में पता लगा उसके परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। फौजी चमन कुमार ने बताया कि उनके परिवार में तीन लोग फौजी हैं और उनके परिवार की पुलिस ने सुनवाई नहीं की है। दबंगों ने उसकी गर्भवती पत्नी और मां के साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। जिसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने तुरंत एक्शन लिया और एसपी को मौके पर बुलाने का आदेश दिया। पुलिस को बुलाकर उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिए।

संबंधित समाचार